खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नैनीताल जिले   सुनकोट गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है ।

 

बताया गया है कि गुरुवार को ओखलकंडा के ग्राम सभा सुनकोट में जंगली भालू ने  सुरेश सिंह बोरा पुत्र जमन सिंह बोरा पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने भालू के हमले से बमुश्किल अपनी जान बचाई।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

सांय 4 बजे जंगली भालू ने सुरेश बोरा पर घर के पास ही हमला कर दिया गया।  क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य सेवा की बदहाल व्यवस्था के चलते ग्रामीण लहूलुहान सुरेश सिंह को डोली से सड़क तक लाये, जहां से उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से  भालू को मारने की मांग की है।

You missed

You cannot copy content of this page