खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस ए नैनीताल की नई
कार्यकारिणी के चुनाव आज डीएसए  सभागार में पुलिस की मौजूदगी में कराए
जाएंगे। चुनाव को लेकर डीएसए प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी/ नगर पालिका परिषद के प्रशासक के. एन. गोस्वामी ने
बताया खेलो से जुड़ी रजिस्टर्ड संस्थाओं/स्कूलों के प्रतिनिधि चुनाव
प्रक्रिया में प्रतिभाग करेंगे। चुनाव से पूर्व डीएसए की बैठक (एजीएम) का
आयोजन किया जाएगा। चुनाव में 46 संस्थाओं के 92 मतदाता मतदान करेंगे।
दूसरी ओर बैठक के हंगामेदार रहने के आसार भी हैं क्योंकि डीएसए से जुड़ी
खेल संस्थाओं के कई सदस्यों ने समिति पर नियम विरुद्ध तरीके से कई खेल
संस्थाओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने का भी आरोप लगा रहे हैं।
सदस्यों का कहना है कि वर्ष 2017 में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश का
डीएसए पालन नहीं कर रही है। गुरुवार को भी  ऐसी टीमों के कई
लोगों ने नगर पालिका के प्रशासक व एसडीएम के. एन. गोस्वामी से मुलाकात कर
अपना विरोध दर्ज किया।

You missed

You cannot copy content of this page