खबर शेयर करें 👉

बारात की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से उसमें सवार एक महिला बाराती की मौत हो गई व कई अन्य लोग घायल हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र से लगभग 05 किमी दूर मरचूला मार्ग पर धूमाकोट के शंकरपुर में यह हादसा हुआ है।  बताया जा रहा है कि दिल्ली से नैनीडांडा के ग्राम नालाई में गत दिवस एक बस संख्या यू पी 14, जे टी5234 से बारात  आई थी। आज शुक्रवार सुबह वापसी में शंकरपुर बार्डर पर यह हादसा हो गया। इस हादसे में जिस महिला की मौत हुई है, वह दूल्हे की बुआ बताई जा रही है। धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि हादसा करीब 01 बजे के लगभग हुआ। सूचना मिलते ही धुमाकोट व सल्ट पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बस में दूल्हा- दुल्हन  सहित कुल 19 लोग सवार थे ।

You missed

You cannot copy content of this page