खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विधान सभा सीट के लिये शुक्रवार को पहले दिन  निर्दलीय दिनेश आर्य आर्य ने दो नामांकन पत्र खरीदे हैं । जबकि भाजपा की ओर से सरिता आर्य व उक्रांद की ओर से ओमप्रकाश उर्फ सुभाष कुमार ने भी नामांकन पत्र खरीदा है ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

संयुक्त मजिस्ट्रेट/ निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नैनीताल विधान सभा सीट के लिये चार नामांकन पत्र बिके । इनमें एक नामांकन दिनेश आर्य ने स्वयं और एक नामांकन उनके लिये पंकज कुमार ने खरीदा है । जबकि सरिता आर्य के लिये चंद्रशेखर गरवाल ने और ओमप्रकाश ने स्वयं के लिये नामांकन पत्र खरीद है । उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 28 जनवरी तक प्राप्त किये जा सकते हैं और उसी दिन नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि भी है ।

You missed

You cannot copy content of this page