खबर शेयर करें 👉

बुधवार को नैनीताल विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी  संजीव आर्य जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत— बगड़ सौड़, बांसी, बाघनी, रियाड़, रानी कोटा, पांडे गांव-आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क  किया और  बगड़ में जनसभा को संबोधित किया । उन्होंने विश्वास दिलाया जिस प्रकार पूर्व के अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास जैसे सड़क,पानी, खेती,विद्यालय बिजली आदि के लिये उन्होंने निस्वार्थ भाव से कार्य किया आगे जनता के आशीर्वाद से सभी कार्य पूर्ण होंगे ।
आज के कार्यक्रम में कमल जोशी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बगड़,
ग्राम प्रधान भगवती देवी,
युवा कार्यकर्ता दीपक मेहरा,
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन आर्य आदि  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page