खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  बुद्धवार को नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने पूर्वान्ह में रॉयल होटल क्षेत्र में जनसम्पर्क किया । साथ ही सूखाताल वार्ड की सभासद गजाला कमाल के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा की । जिसके बाद मल्लीताल बाजार में बनाये गए पार्टी चुनाव कार्यालय में बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। यहां भाजयुमो के कुमाऊं सह प्रभारी मोहित रौतेला की अगुवाई में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा । जिनमें मुख्यतः नीरज रौतेला, प्रियंका, नेहा, प्रिया, दिनेश रावत, हिमांशु रावत, हर्षित, मेघा वाल्मीकि, पंकज, रवि, कार्तिक, कमाल, ललित, सचिन, भास्कर, श्याम आदि शामिल थे । अपरान्ह में सरिता आर्य ने तल्लीताल धर्मशाला में भाजपा नेताओं व संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की । इस दौरान नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी,कमलेश ढूँढ़ियाल, हिमांशु जोशी,विश्वकेतु वैद्य,मोहन नेगी,भगवत रावत,प्रेमा अधिकारी,मीनू बुधलकोटी,जीवंती भट्ट,भानु पन्त,लता दफौटी सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page