खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में संस्था का शिष्टमंडल सोमवार  को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल से मिला और उनसे मल्लीताल बी एम शाह पार्क के आसपास शौचालय बनाने की मांग की।
   इस दौरान शिष्टमंडल ने बार बार आग्रह करने के बाद भी पालिका प्रशासन की ओर से नगर के बी० एम० शाह पार्क के सामने सड़क किनारे शौचालय का निर्माण न होने के कारण जनता को हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा पूछा कि  मामले को लेकर पूर्व मे दिये ज्ञापन  मे क्या कार्यवाई  हुई। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता डी एस मेहरा को जनहित संस्था के सदस्यों के साथ भौतिक निरीक्षण हेतु भेजा और शौचालय के लिये सम्भावित स्थान का निरीक्षण किया गया।
इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को पुष्प गुच्छ भेंट किये।  संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था के गठन के बाद से लेकर अब तक जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी भी ई ओ को दी। इस मौके पर संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, महासचिव अशोक साह, महेश चंद्र आर्या, मनोज कुमार सनवाल, वकीलउद्दीन, मोहित राजपूत,  जी के गौरव, बब्बी समेत कई सदस्य मौजूद थे।
ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

You cannot copy content of this page