खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी 27 जून (मंगलवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री के  वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी  27 जून को जी0टी0सी0 हेलीपैड देहरादून से मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर गौलापार हेलीपैड काठगोदाम दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगे। तत्पश्चात श्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर 01:45 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे साथ ही उच्चाधिकारियों के साथ विकास कार्यों के संबंध में विचार विमर्श करेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 03:15 बजे एफ0टी0आई0 हेलीपैड हल्द्वानी से प्रस्थान कर आई0जी0एल0 हेलीपैड काशीपुर उधम सिंह नगर के लिए रवाना होंगे।
————————————
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 05946220184

You missed

You cannot copy content of this page