खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड सरकार द्वारा  दैनिक वेतन कर्मिकों के नियमितीकरण की  कट ऑफ डेट में 4 दिसम्बर 2018 को आधार तिथि माना गया है। इसी संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा से मुलाक़ात की ।

मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बहुगुणा को अवगत कराया कि अधिक से अधिक कर्मचारियों को लाभान्वित करने हेतु इस कट ऑफ डेट को आगे बढ़ाया जाना अत्यंत आवश्यक है।  उन्होंने शिष्टमंडल के सुझाव को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा का हृदय से आभार व्यक्त किया है ।

इस अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा राज्य कर्मचारी अधिकारी महासंघ के उप सचिव अरविंद नेगी एवं गौतम कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page