खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उत्तराखंड विश्व विद्यालय कर्मचारी महासंघ ने राज्य के सभी विश्व विद्यालयों के कुलपतियों को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों के विनियमितीकरण के सम्बंध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी शासनादेश का अनुपालन करने एवं विश्वविद्यालय में कार्यरत एवं आच्छादित दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त कार्मिकों को विनियमित करने की मांग की है ।
  महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत व महासचिव प्रशांत मेहता ने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त कार्मिकों को विनियमित करने हेतु ‘दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त कार्मिकों को विनियमितिकरण नियमावली 2013′ में संशोधन करते हुए दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त कार्मिकों को विनियमितिकरण नियमावली 2025’ प्रख्यापित की गई है।
उक्त शासकीय आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय के अधीन आच्छादित ऐसे कार्मिकों को विनियमित करने की कार्रवाही करने की मांग की गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page