खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विनोद तिवारी ने आप की सदस्यता त्याग दी है । उन्होंने आम आदमी पार्टी पर ईष्ट इंडिया कम्पनी की तरह काम करने का आरोप लगाया है । तथा कहा है कि जिस प्रकार  ईष्ट इंडिया कम्पनी का मुखिया इंग्लैंड में बैठकर इंडिया में लूट खसोट करता था उसी प्रकार आम आदमी पार्टी का मुखिया दिल्ली में बैठकर कर रहा है । पार्टी ने विधान सभा टिकट वितरण में लूट खसोट की है और लगातार मनमानी पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है । पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा कर रही है तो जनता के साथ भी करेगी । जिससे खिन्न होकर उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी है ।उनके साथ विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जी सी कांडपाल,जिला सचिव जगदीश चन्द्र,खष्टी बल्लभ जोशी पब्लिक स्कूल संचालक,यूथ विंग के जिला संयुक्त सचिव सूरज पांडे,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार,नीरज कुमार खुर्पाताल,अधिवक्ता रोहित कुमार,पवन पांडे आदि ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और आज वे कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं । यह सदस्यता कार्यक्रम शुक्रवार को रॉयल होटल में आयोजित हो रहा है ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

 

You cannot copy content of this page