खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के प्रमुख भाजपा नेता व कुमाऊं मंडल विकास निगम में निदेशक रहे कुंदन बिष्ट आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं । उनके कई समर्थक मल्लीताल चीना बाबा क्लब चौराहे पर जमा होने लगे हैं और कुंदन बिष्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं । हालांकि अभी कुंदन बिष्ट ने कांग्रेस में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है । कुंदन बिष्ट की पत्नी व नगर पालिका की दो बार से सभासद सपना बिष्ट कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस में शामिल हो गई थी । तभी से कुंदन बिष्ट के भी कांग्रेस में शामिल होने जे कयास लगाए जा रहे हैं ।

ALSO READ:  भवाली के कहलकवीरा-श्यामखेत में  पेयजल टैंकों की बदहाली से गहराया जल जनित बीमारियों का खतरा, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

बताया जाता है कि कुंदन बिष्ट के साथ भाजपा के कुछ और कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं । उल्लेखनीय है कि कुंदन बिष्ट की कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य से काफी नजदीकियां हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page