खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में  सोमवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष विक्रम स्याल, सदस्य वेद प्रकाश, दिग्विजय सिंह बिष्ट व नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा की बैठक हुई । जिसमें मालरोड स्थित कैनैडी पार्क को रोटरी क्लब द्वारा गोद लेते हुए विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसका जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल द्वारा का स्वागत करते हुए अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, नैनीताल को मालरोड स्थित कैनेडी पार्क को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा । उल्लेखनीय है कि वर्तमान में यह पार्क शराबियों का अड्डा बनकर रह गया है ।

You cannot copy content of this page