खबर शेयर करें 👉

परिजनों की डांट से नाराज होकर एक किशोरी घर छोड़कर चली गई थी। रामनगर कोतवाली पुलिस ने उसको अमरोहा से बरामद कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार की सुबह मनोज जोशी निवासी कानिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से नाराज होकर चली गयी है। सूचना पर कोतवाली रामनगर मैं चीता मोबाइल डयुटी में तैनात मो. राशिद और संजय कुमार को तत्काल किशोरी की तलाश में लगाया गया तो सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी लोकेशन रोडवेज स्टेशन रामनगर में मिली। रोडवेज स्टेशन रामनगर से रवाना हुई सभी रोडवेज बसों के चालक परिचालकों के मोबाइल नम्बर लेकर किशोरी का फोटो भेजकर बात की गयी। अचानक रामनगर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में वह मिल गयी जिसके परिचालक मोहम्मद शाहीद द्वारा उसको रजबंपुर जिला अमरोहा में पुलिस के सुपुर्द किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि किशोरी की तलाश में मो. शाहिद रोडवेज परिचालक रामनगर डिपो का भी विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page