नैनीताल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर सोमवार को ग्राम बजून स्थित “वैली व्यू” में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य न्याय पंचायत खुर्पाताल में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन कराना था। सर्वप्रथम बैठक में आयोजन समिति का गठन कर आयोजन समिति को श्री गोल्ज्यू देवता समिति” नाम दिया गया।
इसके उपरांत बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसके अनुसार श्री गोल्ज्यू देवता समिति, न्याय पंचायत खुर्पाताल के संयोजक जीवन सिंह नेगी, अध्यक्ष गणेश सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष गीता पाण्डे, हेमन्त सिंह कनवाल, विक्रम सिंह कनवाल, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह राठौर ,सह-कोषाध्यक्ष तारा सिंह कनवाल को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा समिति के अन्य सदस्यों के नाम भी तय किये गये। कार्यक्रम का संचालन गौरव गोस्वामी द्वारा किया गया। समिति की बैठक में आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन का स्थान और तारीख भी निर्धारित की गई। जिसके तहत श्री गोल्ज्यू देवता समिति, न्याय पंचायत खुर्पाताल के नेतृत्व में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22 फरवरी रविवार को श्री रामलीला मैदान मंगोली में किया जायेगा। इसके अलावा बैठक में आयोजन से संबंधित अन्य प्रमुख विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस दौरान बैठक में पेयजल अनुश्रवण परिषद दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार दिनेश आर्य , हेम आर्य , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख डॉ. माधव प्रसाद , खण्ड कार्यवाह दीवान सिंह , मीड़िया प्रभारी गौरव गोस्वामी,श्री गोल्ज्यू देवता समिति न्याय पंचायत खुर्पाताल के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य तथा विभिन्न संगठनों के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।


