नैनीताल । पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पदम् भूषण सम्मान दिया गया है । उन्हें यह सम्मान मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जन मानस में खुशी का माहौल है ।
पद्म भूषण सम्मान की घोषणा पर अजय भट्ट ने जताया हर्ष
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है।
अजय भट्ट ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान उनके संपूर्ण सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा तथा समाजहित के प्रति समर्पण का यथोचित मूल्यांकन है।
उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी जी का पूरा सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उत्तराखंड सहित पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अजय भट्ट ने कहा कि यह सम्मान न केवल श्री कोश्यारी जी का, बल्कि उत्तराखंड की जनता का भी सम्मान है।



