खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में पिछले एक हफ्ते से सड़कों में वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं ।  वाहनों की भारी भीड़ के कारण स्कूली बच्चों, बीमार लोगों, बुजुर्गों को काफी असुविधा हो रही है । सरकारी कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पा रहे हैं । जिला कोर्ट,हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी अपने वादों की पैरवी के लिये समय पर कोर्ट नहीं जा पा रहे हैं । इन सभी तथ्यों का हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है तथा इस मामले को जनहित याचिका के रूप में पंजीकृत किया है ।

ALSO READ:  वीडियो --: सूखाताल झील परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद् स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का किया आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी रहे शामिल ।

इस जनहित याचिका की कल बुधवार को मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ में सुनवाई होगी । यह जनहित याचिका सातवें नम्बर पर सूचीबद्ध है ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

You missed

You cannot copy content of this page