खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  डीएसबी परिसर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के
मंगलवार को हुए चुनाव में गणेश बिष्ट अध्यक्ष व राजेश बिनवाल उपाध्यक्ष चुने गए । जबकि अन्य सभी पदों पर  निर्विरोध  चुनाव हुआ था  ।


मुख्य चुनाव अधिकारी एस.एस.किरौला के मुताबिक आज अपरान्ह दो बजे तक मतदान हुआ । जिसमें 105 कर्मचारियों में से 100 कर्मचारियों  ने मतदान किया । मतदान के तुरंत बाद मतगणना हुई । जिसमें अध्यक्ष पद दिनेश चन्द्र आर्या को 40 व गणेश सिंह
बिष्ट को 55 मत मिले । उपाध्यक्ष पद पर विजयी राजेश बिनवाल को 45,लीलाधर आर्य को 30 व लक्ष्मण सिंह बिष्ट को 17 मत मिले । 8 मत अवैध रहे ।

उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए श्रीमती सीमा देवी,
सचिव पद के लिए  राजेन्द्र सिंह ढैला, उप सचिव पद के लिए
नासिर अली,  कोषाध्यक्ष पद हेतु  लाल सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए थे ।
चुनाव अधिकारी किरौला ने निर्वाचित सभी 6 पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी । इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे ।
ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page