खबर शेयर करें 👉

कॉलेजों व संस्थानों की सूची–: दर्जन भर संस्थानों व कॉलेजों ने अब तक नहीं दिया है सम्बद्धता प्रमाण पत्र ।

हल्द्वानी  । जनपद के शिक्षण संस्थानो ने वर्ष 2023-24 वर्ष के संचालित कोर्स का सम्बद्वता प्रमाण पत्र वर्तमान तक समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध नहीं करायें हैं 15 अप्रैल 2024 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों द्वारा वर्ष 2023-24 संचालित कोर्स का सम्बद्वता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया है  वे 15 अप्रैल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययरनत छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति से वंचित रह जाने पर सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्थान का होगा।

ALSO READ:  अति दुर्लभ है अधिकमास में सोमवती अमावस्या, शुभ मुहूर्त,महत्व एवं तिथि ।

उन्होंने कहा कि जनपद के शिक्षण संस्थान वासुदेव कालेज ऑफ लॉ लामाचौड, एमआईटी कुमाऊ लामाचौड,जय अरिहन्त हल्द्वानी, रिनेसा कालेज होटल मैनेजमेंट पीरूमदारा, बिरला इन्स्टीट्यूट भीमताल,ट्रिनिटी इन्स्टीट्यूट गोरापडाव,इंस्प्रेशन कालेज काठगोदाम, पाल कालेज आफ नर्सिंग हल्द्वानी,लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, एमबीपीजी महाविद्यालय हल्द्वानी,डीएसबी कैम्पस नैनीताल तथा पीएनजी पीजी कालेज रामनगर द्वारा वर्ष 2023-24 के संचालित कोर्स के सम्बद्वता प्रमाण पत्र समाज कल्याण विभाग को वर्तमान तक उपलब्ध नही कराये हैं।

ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

 

उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से 15 अपै्रल तक सम्बद्वता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दियें है।
———————————————

You missed

You cannot copy content of this page