खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लोक सभा चुनाव के दौरान वाहन में नकदी व अन्य अवैधानिक सामग्री लाना ले जाना मुसीबत का कारण बनेगा । अब तक जिले में कई स्थानों पर वाहनों से नकदी,शराब आदि बरामद हुई है । साथ बड़े स्तर पर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

इसी क्रम में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए व्यय प्रेक्षक टी.शंकर ने बुधवार को बारापत्थर, क्वारब एवं भवाली क्षेत्रों में तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीमों  (एसएसटी) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी एसएसटी टीमों को मुस्तैद पाया। उन्होंने एसएसटी टीमों के सदस्यों से कहा कि वाहनों की आवाजाही की चैकिंग गहनता के साथ की जाए।

ALSO READ:  हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में -- उपनल कार्मिकों के मानदेय और नियमन को लेकर वन विभाग का बड़ा आदेश, 

 

कहा सभी छोटे, बडे वाहनों की चैकिंग अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने एसएसटी टीमों के सदस्यों से कहा कि चैकिंग के दौरान वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें।

You missed

You cannot copy content of this page