खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल व पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात एवं क्षेत्राधिकारी  नैनीताल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहताश सिंह सागर द्वारा अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान रूसी पुल के पास से एक व्यक्ति को उसके अल्टो 800 वाहन संख्या यूके 04 क्यू 6224 से एक अवैध बंदूक पोनिया 12 बोर व तीन कारतूस 12 बोर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है । उक्त के खिलाफ थाना तल्लीताल में एफ आई आर नंबर 23 /22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

अभियुक्त का नाम हिन्देश्वर मोमी पुत्र हरिकिशन मोमी निवासी वामदेबपुर धमोला थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष है । आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में  रोहताश सिंह सागर थानाध्यक्ष तल्लीताल,उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी,आरक्षी राजकुमार,चीता मोबाइल आरक्षी शिवराज राणा शामिल हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page