खबर शेयर करें 👉

एक नशेड़ी ने पत्नी और दुधमुंही बच्ची को जिंदा जलाने का प्रयास  किया। बमुश्किल दोनों की जान बची किन्तु आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। पत्नी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। ग्राम धरमपुर रुद्रपुर निवासी यशोदा चौधरी पत्नी शुभम चौधरी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति शुभम चौधरी स्मैक और नशे के इंजेक्शन का आदी है।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

नशे के लिए मना करने पर वह मारपीट करता है। ससुराल वाले भी उसका उत्पीड़न करते हैं। यशोदा ने  कहा कि विगत दिवस भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की औरसोने का मंगल सूत्र, कान की बाली और मोबाइल छीनकर ले गया दोपहर बाद उसका पति आया और उसने घर में आग लगाकर उसे और एक साल की बेटी को आग में जिंदा जलाने का प्रयास किया। बमुकिश्ल उसने जान बचाई। इस बीच आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page