खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भाजपा भीमताल मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति रविवार को एक निजी बैंकेट हाल में आयोजित की गयी । जिसमें विभिन्न राजनैतिक प्रस्ताव पारित किये गये ।

कार्य समिति की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई । जिसके बाद मंडल अध्यक्ष कमला आर्या ने मुख्य वक्ता हेमंत द्विवेदी सहित अतिथितियों का स्वागत करने के साथ ही स्वागत भाषण दिया  । मुख्य वक्ता हेमंत द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही प्रधानमंत्री के मन की बात के सौवें कार्यक्रम को भव्य बनाने को कहा ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल प्रभारी प्रताप सिंह बोरा, मनोज भट्ट, बीना आर्या, नितिन राणा, गौतम मटियाली, कमल जोशी, भुवन भट्ट, शिप्रा जोशी, चिराग बोरा, गोपाल आर्या, संदीप पांडेय, मुक्ता खड़का, नित्यानंद भट्ट, जीवन चंद्र, भुवन पांडेय, दिनेश सांगुड़ी, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे । बैठक का संचालन महामंत्री कमलेश रावत व योगेश तिवारी ने किया।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह में हुए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी थे समारोह के मुख्य अतिथि,

 

You cannot copy content of this page