खबर शेयर करें 👉

ट्रेन की चपेट में आकर रविवार की दोपहर में जिस युवक का सिर कटकर धड़ से अलग हुआ था उसकी शिनाख्त मोरी पटोरी मोतियापाथर निवासी युवक के रूप में हुई है । वह चार दिन से घर से गायब था ।
रेलवे पुलिस के अनुसार आज अपरान्ह 2 बजे लालकुआं से बरेली  जा रही यात्री रेलगाड़ी की चपेट में  सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत उम्र लगभग 31 वर्ष, पता:- ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हल्द्वानी आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई, ट्रेन के गुजरने के बाद गेट मैंन ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस उप निरीक्षक कीर्ति राय, भुवन चंद्र आर्य, राजेश मेहरा, और भुवन भट्ट ने मृतक युवक की शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर पंचनामा की कार्रवाई की।
मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक युवक बीते 4 दिनों से घर से लापता था, जिसकी ढूंढ खोज की जा रही थी, मगर उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था, वह लालकुआं कैसे पहुंचा इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। मौके पर मौजूद मृतक के पिता बिशन सिंह और बहन तनुजा  का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक शादीशुदा था उसकी 6 माह की बेटी कोमल और 7 साल का बेटा कमल है। पत्नी का नाम शोभा है । वह हल्द्वानी के कमलुवागांजा स्थित रिलायंस मॉल में कार्यरत था।, जबकि उसके बच्चे मोतियापाथर में ही रहते हैं।

You cannot copy content of this page