खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग ।  बेड़ीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहे एक कैंटर के विगत रात्रि  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार रात एक कैंटर संख्या यूके 04 सीए 9348 बेड़ीनाग के निकट नौतस घाटी के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने देर रात में ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान रमेश पालीवाल(19) पुत्र ईश्ववरीदत्त निवासी पाली गुणादित्य, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व दीपक कुमार(28) पुत्र कुंवर राम निवासी पल्यूड़ा थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा, उम्र 28 वर्ष है। दोनों के शवों को देर रात मोर्चरी में रख दिया गया।

ALSO READ:  वीडियो -- नैनीताल में मूसलाधार बारिश, स्कूली बच्चों की हुई फजीहत,

 

बेड़ीनाग के थाना प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कैंटर में सवार तीसरे व्यक्ति की देर रात तक तलाश की गई उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह फिर से तीसरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

 

 

सुबह नौ बजे तीसरा शव मिला। उसकी शिनाख्त अजय कुमार(26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी बाजार वार्ड गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शव बेड़ीनाग मोर्चरी में रखे हुए हैं। मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि कैंटर, टैय्या-पाली निवासी एक व्यक्ति का है ।

You missed

You cannot copy content of this page