खबर शेयर करें 👉

देहरादून ।प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में स्थिति सामान्य बनाने हेतु अतिरिक्त अर्द्ध सैनिक बल भेजने की मांग की है ।

पत्र में कहा है कि  “जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.02.2024 को मालिक का बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत् जनपद में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल की आवश्यकता है।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

2- अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह अनुरोध करने का निदेश हुआ है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत मालिक का बगीचा में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगातार कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत् 04 कम्पनी अतिरिक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें।”

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में सरकार ने दिया जबाव,

You missed

You cannot copy content of this page