खबर शेयर करें 👉

बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की दिनांक 04 दिसम्बर 2023 से आयोजित परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 04, 06 तथा 08 दिसम्बर 2023 को आयोजित की जाने वाली बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएँ क्रमशः दिनांक 18, 20 तथा 22 दिसम्बर 2023 का सम्पादित कराई जायेगी, शेष परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम इस प्रतिबन्ध के साथ निर्गत किया जा रहा है कि समस्त संस्थानों द्वारा उक्त कार्यावधि के दौरान बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाऐं संचालित करते हुए अवशेष पाठ्यक्रम को पूर्ण कर लिया जाय तथा विषयवार सम्पादित कक्षाओं की विस्तृत जानकारी यथा उक्त पाठ्यक्रम हेतु नियत समय सारणी, कक्षा संचालित करने वाले विषय विशेषज्ञ / शिक्षकों की सूची तथा प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति को अनिवार्य रूप से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को दिनांक 10-12-2023 की सायं 5 बजे तक उपलब्ध करायेंगे।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध परिसर / महाविद्यालय / संस्थान के विद्यार्थियों को एत्दद्वारा सूचित किया जाता है कि बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर से आच्छादित विद्यार्थी कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पोटल पर अपलोड संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।

ALSO READ:  आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय ।

परीक्षा नियंत्रक ।

You missed

You cannot copy content of this page