खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में प्रिया बेंड के पास रविवार की शायं एक टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा । जिसमें दो लोगों की मौत हो गई । जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है । घायलों को कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया है । ये लोग नोयडा के बताए जा रहे हैं ।
  नैनीताल की विधायक सरिता आर्य ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी एस एस पी नैनीताल को दे दी है ।
विधायक सरिता आर्या ने तत्परता से पुलिस एवं एसडीआरएफ को मौके पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया है। बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य किया जा रहा है। कुछ घायलों को सड़क में पहुंचा दिया है । लेकिन एक व्यक्ति के गाड़ी में फंसे होने की सूचना है ।

You missed

You cannot copy content of this page