खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में प्रिया बेंड के पास रविवार की शायं एक टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा । जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई । जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है । घायलों को कालाढूंगी अस्पताल ले जाया गया है । ये लोग नोयडा के बताए जा रहे हैं ।
  नैनीताल की विधायक सरिता आर्य ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी एस एस पी नैनीताल को  दी ।
विधायक सरिता आर्या ने तत्परता से पुलिस एवं एसडीआरएफ को मौके पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया है। बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य किया जा रहा है।
 इधर पुलिस के मुताबिक नैनीताल से लौट रही टेम्पो ट्रैवलर संख्या यू पी-16-ई टी-6080 में सात लड़कियां, चालक समेत 22 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो युवतियों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी अस्पताल पहुँचकर घायलों का हाल जानने पहुँची।
 मृतकों में सयोनी दूबे उम्र 28 वर्ष, जया शाक्य -23 वर्ष शामिल हैं, जबकि घायलों में  छवि, सागर, दीपक, पारस शामिल हैं।

You missed

You cannot copy content of this page