खबर शेयर करें 👉

शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में हुई कहासुनी में रुद्रपुर में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई । हत्या के बाद आरोपी फरार है । पुलिस उसे गिरफ्तार करने हेतु जगह जगह दबिश दे रही है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार रात रुद्रपुर में  आहूजा धर्मशाला में विवाह  समारोह था। बताया जा रहा है कि संजय पाल पुत्र नंद राम 19 वर्षीय निवासी मिलक रामपुर भी अपने भाई और बहनोई के साथ आया हुआ था। देर रात एक से दो बजे के बीच तीन-चार युवकों से संजय पाल का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने चाकू से उस पर कई वार कर दिये। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गये।

You missed

You cannot copy content of this page