खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अल्मोड़ा से नैनीताल के लिये बुक की गई इनोवा कार चालक की खटीमा के निकट जंगल में हत्या कर दी गई । टैक्सी चालक का शव आज सुबह सड़क के किनारे पड़ा मिला । इनोवा कार भी अभी नहीं मिली है ।अल्मोड़ा जिले के ग्राम काछुला पोस्ट ऑफिस धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह बिष्ट का अल्मोड़ा में रेस्टोरेंट है। उनके पास कामर्शियल यूज की एक इनोवा कार है। इसे वह टैक्सी के रूप में खुद संचालित करता था।अल्मोड़ा के टैक्सी चालक की खटीमा चकरपुर जंगल में हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने शव देखा तो दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।उसके पास मिले मोबाइल नंबरों से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उसके भाई नंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया की पांच मार्च को वह अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग के लिए निकला था। इसके बाद वह यहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

You missed

You cannot copy content of this page