खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  सोमवार की पूर्वान्ह में  नैनीताल जिले के   रानीबाग के समीप गौला नदी में एक अधेड़ की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  सूचना पर मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय करन सिंह राणा के रूप में हुई है जो देर रात खाना खाने के बाद से घर से गायब हो गया था। जिसके बाद उसका शव आज गौला नदी से मिला है। बताया गया है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार चल रहा था  और उसका काफी दिनों से इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

You missed

You cannot copy content of this page