खबर शेयर करें 👉

शहीद पार्क में लगी शहीद की प्रतिमा के साथ शर्मनाक हरकत करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी नई घास मंडी में स्थित स्वर्गीय शहीद रामकुमार आर्य पार्क में लगी शहीद की प्रतिमा को कुछ अज्ञात, शरारती तत्वों द्वारा साड़ी पहनाने व शहीदों का अपमान करने की घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय  लोगों में आक्रोश पनप किया। जिसके बाद लोग पार्क में एकत्र हो गए। हालाकि पुलिस ने  सूचना मिलने के बाद मामले को शांत करवाया। शहीद रामकुमार  आर्य की पत्नी लता देवी द्वारा दी गई तहरीर पर आदर्श कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed

You cannot copy content of this page