खबर शेयर करें 👉

परिजनों के साथ नहाने गई छह वर्ष की बच्ची सरयू नदी बागेश्वर में ब्रह्म कपाली पत्थर के समीप पानी में डूब गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। रविवार को परिजनों के साथ सरयू में नहाने गई छह वर्षीय कल्पी पुत्री चंद्रपाल शर्मा निवासी बरेली, बहेड़ी, हाल कत्यूर बाजार ब्रह्मकपाली पत्थर के समीप डूब गई। साथ में नहा रहे उसके परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब परिजनों को उसके आस पास नहीं होने की भनक लगी तो उसे खोजने की कोशिश की गई। कुछ समय बाद उसका शव बाहर निकल आया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। रेडक्रास के चेयरमैन संजय साह जगाती घटना स्थल पहुंचे और बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता चंद्रपाल यहां टेलरिंग काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं, वहीं कल्पी उनकी बड़ी बेटी थी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page