खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय से फाइन आर्ट में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही रामनगर की छात्रा वर्षा कड़ाकोटी द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का शुभारम्भ  शुक्रवार 15 अप्रैल (आज) पूर्वान्ह 11 बजे  गोवर्धन हॉल मल्लीताल नैनीताल में होगा । प्रदर्शनी का उदघाटन पर्यावरणविद पद्मश्री अनूप साह करेंगे । प्रदर्शनी 17 अप्रैल तक प्रातः 9 बजे से शायं 7 बजे तक आम जनता के लिये खुली रहेगी ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

वर्षा कड़ाकोटी की स्वास्तिक नाम से आयोजित हो रही चित्र प्रदर्शनी में उनके द्वारा विभिन्न विषयों में तैयार पेंटिग्स की प्रदर्शनी लगाई गई है । वर्षा कड़ाकोटी ने फाइन आर्ट में स्नातक शिमला से किया है । जबकि स्नातकोत्तर वे कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय से कर रही हैं । रामनगर निवासी वर्षा के पिता सुरेन्द्र सिंह कड़ाकोटी आसाम राइफल में सूबेदार हैं जबकि माता पूनम कड़ाकोटी गृहणी हैं । वर्षा ने पेंटिंग्स में रुचि रखने वाले आम जनता,छात्र,छात्राओं से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचने का आग्रह किया है ।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

 

You missed

You cannot copy content of this page