खबर शेयर करें 👉

बेतालेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान भद्रगढी में अम्बेडकर जयन्ती समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ । जहां मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजीव कुमार आर्य थे । इस अवसर पर राहुल अरोड़ा , डा0 कीर्ति, डा दीप चन्द्र रेखाड़ी, के एस जलाल, तारा भंडारी,रमेश तिवारी,आदि उपस्थित थे ।तत्पश्चात पूर्व विधायक मल्लीपाली ग्राम पंचायत के तोक जावा में अम्बेडकर ग्रामीण उत्थान समिति बेतालघाट के तत्वावधान में आयोजित अम्बेडकर जयन्ती समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  संजीव आर्या के साथ विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री पी सी गोरखा, प्रधान शेखर दानी, आनन्द सिंह बोहरा, चम्पा बोहरा, माया बोहरा, सीमा तिवारी, सीता देवी, त्रिभुवन बधानी, बालम बोहरा,बची राम, बाली राम आदि आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में रमेश बाबू गोस्वामी व दीपा नागरकोटी, कुमाऊँ सास्कृतिक मंच की टीम ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभा के बीच में प्रेम राम नामक ब्यक्ति ने मुख्य अतिथि संजीव आर्या  पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे मुख्य अतिथि के बायें हाथ में गम्भीर चोट आ गयी। आनन फानन में किसी तरह लोगों ने मुख्य अतिथि का बचाव कर हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर की मानसिक हालत खराब बताई जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page