खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग, डी. एस. बी. परिसर तथा आई. क्यू. ए. सी. के संयुक्त तत्वावधान में कल (आज) से ‘कुमाऊनी का बोलता शब्दकोश’ (टॉकिंग डिक्शनरी ऑफ कुमाऊनी) विषय पर एक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कुमाऊनी शब्दावली को अंतर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला के माध्यम से वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनूठी पहल है।
   कार्यशाला का यूसंघटन 01 जुलाई को प्रात: 10 बजे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के यूजीसी-एमएमटीटीसी सभागार (बुराँश) में किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ की ‘सोसाइटी फ़ॉर एंडेंजर्ड एंड लेसर नोन लैंग्वेजेज’ की अध्यक्ष प्रो. कविता रस्तोगी उपस्थित रहेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी शिरकत करेंगे। इस गरिमामयी सत्र की अध्यक्षता कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कर्नल दीवान एस. रावत द्वारा की जाएगी।
कार्यशाला की संयोजक प्रो. चन्द्रकला रावत एवं सह-संयोजक प्रो. प्रीति आर्या ने बताया कि इस त्रिदिवसीय आयोजन के माध्यम से कुमाऊनी भाषा के संरक्षण और उसके डिजिटल दस्तावेजीकरण को एक नई दिशा मिलेगी।

You missed

You cannot copy content of this page