खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ब्लॉक अन्तर्गत बेरीजाल गांव में मंगलवार को जंगल की आग से ग्रामीण का दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। हालांकि मकान में परिवार नहीं रहता था, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई है। घर के अन्दर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। सूचना पर फायर ब्रिगेड, राजस्व पुलिस व भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का नुक़सान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार भीमताल के बेरीजाल निवासी हरीश जोशी के दोमंजिला मकान में जंगल की आग से आग लग गई। इससे दो मंजिला मकान खाक हो गया। परिवार कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रहता था। इसके अलावा आग से अन्य ग्रामीणों के घरों के आसपास रखा घास के लूटे व लकड़ी भी जल गयी। फायर ब्रिगेड के सुरेंद्र राणा, गौरव कार्की, सलड़ी चौकी इंचार्ज जगदीश परिहार, पटवारी प्रेम गोस्वामी ने ग्रामीण रमेश पलड़िया, चारु जोशी, कैलाश जोशी, विनोद जोशी आदि की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया, तब तक मकान पूरा जल चुका था।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

उधर ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या गांव में जंगल की आग से गरीब विधुवा महिला का गौशाला जलकर भस्म हो गया। हालांकि गौशाला में मवेशी बंधे नहीं थे, लेकिन मेहनत मजदूरी कर जंगल से तोड़कर एकत्रित किते गये तेज पत्ते के दो सौ कट्टे जलकर खत्म हो गये। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पनेरू ने बताया इसकी सूचना पटवारी को भी दे दी गयी है। बताया आग से हीरा देवी पत्नी स्व श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट का गौशाला खत्म हो गया है। साथ ही दो लूटे घास के भी जल गये। बताया जिस समय आग लगी हीरा देवी पतलोट बैंक गयी और बेटी स्कूल में थी। प्रधान सुनीता देवी ने पीड़ित गरीब परिवार को मुआवजे की मांग की है।

You missed

You cannot copy content of this page