खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। एक महिला अपनी पुत्री के साथ लापता हुई है।  महिला के पति ने  एक युवक पर दोनों को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी निवासी दीप चन्द्र ने कहा है कि बीती 11 जुलाई को वह किसी काम से बहेड़ी गया हुआ था। देर शाम जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी व 8 वर्षीय पुत्री गायब थी। उसने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने मानपुर बीसलपुर निवासी नन्नू नामक युवक पर दोनों को गायब करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

You missed

You cannot copy content of this page