खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  शिक्षा मंत्री, डॉ० धन सिंह रावत  ने सोमवार को नैनीताल की विधायक सरिता आर्या  की मौजूदगी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में नव निर्मित ई०आर०पी० सेल एवं परीक्षा कक्षों का उद्घाटन कर विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।

प्रशासनिक भवन पहुंचने पर शिक्षा मंत्री एवं  विधायक का कुलपति प्रो० एन०के० जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा एवं वित्त नियंत्रक अनीता आर्या द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास और बेहतर सुविधाओं को लेकर सरकार कृत संकल्पित है। नये शिक्षण सत्र से राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर दिया है । साथ ही प्रवेश एवं परीक्षा में एकरूपता लाये जाने हेतु प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों का एक शैक्षणिक कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एकसमान शैक्षणिक कैलेंडर हेतु समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय को दी गई है।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो० एन०के० जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय निरन्तर रोजगारपरक एवं कौशल आधारित नवीन पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम प्रतिबद्ध है कि नैक में अच्छा ग्रेड प्राप्त करें। जिसके लिए विश्वविद्यालय के सभी स्टेक होल्डर निरंतर कार्य कर रहे हैं।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

इस अवसर परिसर निदेशक प्रो० एल०एम० जोशी, परीक्षा नियंत्रक प्रो० एच०सी०एस० बिष्ट, निदेशक डी०आई०सी० प्रो० संजय पंत, निदेशक शोध प्रो0 ललित तिवारी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ० रीतेश साह, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ० अशोक कुमार,  दुर्गेश डिमरी, प्रभारी ई०आर०पी० सेल  के०के० पांडेय,  विधान चौधरी,  अभिराम पंत एवं विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page