खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के समीपवर्ती गांव में युवक के घर के समीप ही संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिलने से हडक़ंप मच गया। बेसुध युवक को ग्रामीणों ने तुरंत वाहन से राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल नैनीताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार भूमियाधार निवासी इंदर कुमार(35) को पड़ोसियों ने घर के समीप बेसुध पड़ा हुआ देखा। परिजनों को जानकारी देने के साथ ही पड़ोसी उसे तत्काल राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल ले आए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

 

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि युवक के देर रात घर के समीप गली में गिर गया था, जिसके उसके सिर में भी चोट लगी थी। देर रात किसी के न देखने के चलते सुबह युवक को अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बोहरागांव,नाइसिला, बाना ,पापड़ी में किया जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार,

 

मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page