खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा बुधवार को डीएसए ग्राउंड, नैनीताल में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, नारायण नगर वार्ड संख्या 6 के सभासद भगवत सिंह रावत तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भावना आर्या, सुरेश सिंह, राजेश कुमार लोहनी एवं रजनीश भुटानी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा डीएसए ग्राउंड परिसर की साफ-सफाई की गई तथा आम नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद द्वारा स्वयंसेवकों को मास्क एवं दस्ताने वितरित किए गए ताकि स्वच्छता कार्य सुरक्षित रूप से किया जा सके।
अतिथियों ने स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को नियमित रूप से सामाजिक सेवा कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

You missed

You cannot copy content of this page