खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  नैनीताल हल्द्वानी सड़क में हनुमानगढ़ी के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया । जिसको राहगीरों द्वारा उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गम्भीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी मोहम्मद रिहान हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ आ रहा था कि तभी रिहान की बाइक हनुमानगढ़ी के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको राहगीरों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल लाया गया वहीं सूचना पर परिजन भी  पहुँच गए। जहां पर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।
इधर डॉक्टर हाशिम अंसारी ने बताया कि युवक को प्रथमिक उपचार दिया गया और गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page