खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पंत पार्क मल्लीताल में चोरों ने दीवार पर लगी  ग्रेनाइट पत्थर को चोरी कर लिया।  बुधवार को लोगों की नजर पंत पार्क की स्थित बाउंड्री वॉल पर पड़ी देखा बाउंड्री वॉल पर लगभग 6 फीट लंबा ग्रेनाइट पत्थर गायब था और यह समझ में आते देर नहीं लगी कि उसे चुरा लिया गया है । जहां पर यह ग्रेनाइट पत्थर लगाया था वहां से नैनी झील का व्यू प्वाइंट बनाया गया है उसमें कीमती पत्थर लगाए गए हैं। पंत पार्क स्थित उक्त स्थान पर पर्यटक घूमते हैं और सेल्फी लेते हैं । पंत पार्क में  जगह जगह पालिका द्वारा कुर्सियां भी लगाई गई थी। जो कुछ स्थान पर नजर नहीं आ रही हैं और कुछ स्थान पर फड़ व्यवसायियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है जहां पर्यटकों के बैठने के लिये बनी फैंसी बेंच भी नजर नहीं आती है ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

You missed

You cannot copy content of this page