खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बस में सवार छात्रा के साथ डिग्री कॉलेज के छात्र ने छेड़ाखानी कर दी । जिसका एक अन्य युवक ने वीडियो बनाकर सोशियल मीडिया में वायरल कर दिया । यह वीडियो युवती के परिजनों तक पहुंच गया । जिसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ लालकुआं थाने में मुकदमा दर्ज कराया है ।पुलिस सूत्रों के अनुसार बिदुखत्ता की एक युवती हल्द्वानी  ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है, जो कि रोजाना सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की बस से आवागमन करती है,  शनिवार को उक्त युवती इसी बस से जा रही थी जिसके साथ लालकुआं वार्ड नंबर 3 निवासी एमबीपीजी के छात्र शुभम सक्सेना ने छेड़छाड़ कर दी, जिसका बस में बैठे कुछ अन्य छात्रों ने वीडियो बना लिया, जिसे एक छात्र ने वायरल कर दिया। उक्त वायरल वीडियो की जानकारी पीड़िता युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने कोतवाली आकर आरोपी छात्र के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354, 354 क, घ और 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी छात्र शुभम सक्सेना को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। मुकदमे की विवेचना कर रही लालकुआं कोतवाली की उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने बताया कि आरोपी युवक पिछले तीन-चार दिन से उक्त छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था । शनिवार को छेड़छाड़ करते समय कुछ छात्रों ने उसका वीडियो बनाया और एक छात्र ने उसे वायरल कर दिया, जिसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले छात्र की पहचान की जा रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page