खबर शेयर करें 👉

(राधा चन्द्रा)।भिकियासैंण। द्वाराहाट तहसील के अन्तर्गत पटवारी क्षेत्र जालली के डहल निवासी एक व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत हो गयी है,वहीं दूसरे की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। शेष अन्य घायलों का उपचार रानीखेत अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह बोरा पुत्र बच्चे सिंह निवासी ग्राम डहल, पटवारी क्षेत्र जालली तहसील द्वाराहाट (अल्मोडा़) अपनी कार बलेनो संख्या DL 3 CCU 6645 से अपने भाई भूपेंद्र सिंह उम्र 31 वर्ष ,पत्नी कविता उम्र 35 वर्ष तथा पुत्र पारस उम्र 10 वर्ष के साथ दिल्ली से अपने गांव को विवाह कार्य क्रम में आ रहे थे कि अचानक शाम 5:30 बजे चनोली (जालली) के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे गिर गई, जिसमें देवेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना में घायल पत्नी कविता बोरा का सीएचसी द्वाराहाट में तथा भाई भूपेंद्र व पुत्र पारस का रानीखेत चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डाँक्टरों ने हायर सैन्टर हल्द्वानी भेज दिया हैं ,वहीं उपचार के दौरान भूपेंद्र सिंह की भी मृत्यु हो गयी हैं।  यह घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना स्थल में राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक ईसरार अहमद क्षेत्र जालली, कमल गुणवन्त, कमल आर्या, अर्जुन सिंह के साथ ही द्वाराहाट थाने से पुलिस पहुंच गई थी।

You missed

You cannot copy content of this page