खबर शेयर करें 👉

रविवार की दोपहर में 25 वर्षीय एक युवती ने बागेश्वर में  विकास भवन के निकट से सरयू नदी में छलांग लगा दी । उसके नदी में कूदते ही साथी महिला ने शोर मचाया और युवती को बचाने खुद भी सरयू में कूद गई और दोनों लापता हैं । दोनों को रेस्क्यू करने के लिये एस डी आर एफ को मौके पर लगाया गया है ।

ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

पुलिस के अनुसार दोपहर में करीब एक बजे ज्योति उम्र 25 वर्ष निवासी स्याल  डोबा साथी महिला जीवंती देवी 42 वर्ष  के साथ बागेश्वर आई थी । जहां ज्योति ने सरयू में छलांग लगा दी । ज्योति के नदी में कूदने से बदहवास जीवंती ने उसे बचाने के लिये सरयू में कूद पड़ी और दोनों पानी के बहाव में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एस डी आर एफ के जवान मौके पर पहुंचे । लेकिन देर तक उन्हें रेस्क्यू नहीं किया जा सका था ।

ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

You missed

You cannot copy content of this page