खबर शेयर करें 👉

मैं, डी एम अल्मोड़ा बोल रही हूं, तुम्हारे पास जो लोग आए हैं वह मेरे खास हैं, इतना काम कर देना ।  इस तरह का एक फोन एक महिला ने स्वयं को डी एम अल्मोड़ा बताकर भिकियासैंण तहसील के क्वेराला क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक पंकज सिंह को किया । पता चला कि 4 जुलाई को क्वेराला के हरेंद्र सिंह ने भूमि तस्दीक के लिये अपने पिता नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षरों से एक प्रार्थना पत्र दिया था । शाम को हरेंद्र सिंह व उसका चचेरा भाई करन सिंह पटवारी चौकी पर गए और करन ने अपना फोन पटवारी को थमाते हुए कहा कि डी एम, बात कर रही हैं । दूसरी ओर से बोल रही महिला ने स्वयं को डी एम,अल्मोड़ा बताया तथा कहा कि इन लोगों का काम जल्दी कर दो । पटवारी ने उनका काम तुरन्त कर दिया । लेकिन अगले दिन पटवारी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो पता चला कि डी एम ने ऐसा कोई फोन नहीं किया था । जिसके बाद आरोपी करन व अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

एक अन्य मामला सितारगंज का है । जहां डी एम, की  डी पी अपने व्हाट्सएप में लगाकर एक व्यक्ति ने तहसीलदार सितारगंज को फोन किया और ऑन लाइन शॉपिंग के लिंक भेजे जाने लगे । शक होने पर तहसीलदार ने डी एम से फोन पर बात कर ली । तहसीलदार ने यह नम्बर अब जांच के लिये पुलिस को दिया है ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page