खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शारदा संघ सभागार में नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन में देश  से लगभग 125 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को संबंध में चर्चा की गई इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया । जिसमें अध्यक्ष अभय गुप्ता, उपाध्यक्ष एसके बिष्ट, मुकेश पंत, निर्मल जोशी, राजेश पांडे, महामंत्री प्रवीण शाह, कोषाध्यक्ष रजत शाह को चुना गया । इसके अलावा  कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध  चुना गया। बैठक में वक्ताओं ने बैंक प्रबंधक द्वारा संगठन से वार्ता न करने पर रोष व्यक्त किया और कहा बात करने के और भी तरीके हैं। अगर वार्ता नहीं की गई तो सर्वसम्मति से आंदोलन के लिए कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी और इसकी सूचना पूर्व में प्रबंधन को दी जा चुकी है। आगामी 28 व 29 मार्च को हड़ताल को सफल बनाने का भी बैठक में आह्वान किया गया। इस मौके पर बैठक में सभी बैंक स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page