खबर शेयर करें 👉

नैनीताल – सरोवर नगरी में खेली जा रही गोविंद बिष्ट स्मृति प्रथम नैनीताल ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शुक्रवार को लीग मुकाबले खेले गए।  शनिवार को  सुपर लीग यानी नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे जिसके बाद रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा।
न्यू क्लब के सहयोग से आयोजित स्वर्गीय गोविंद सिंह बिष्ट मैमोरियल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शहर भर के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है । जिसमें सिंगल मुकाबलों में ललित बेलवाल,विक्रम बिष्ट, मेहराज बिष्ट, मनीष और अमर जगाती ने अपने मुकाबले जीतकर नॉक आउट में प्रवेश किया है जबकि डबल के मुकाबले कल खेले जाएंगे  । साथ ही कल ही सभी मुकाबलों के नॉक आउट मुकाबले होंगे ।  जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के सुभारम्भ के अवसर पर जाने माने अधिवक्ता रहे स्व0 गोविंद बिष्ट के पुत्र व हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव बिष्ट ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ये प्रयास किया जा रहा है और आज जिस कदर युवा नशे की ओर जा रहे हैं उसको दूर करने का यह प्रयास है।  उन्होंने कहा कि खेल भी एक नशा है और बच्चों को इस खेल के नशे की आदत डालें ताकि बच्चे फील्ड में आ सकें और नशे से दूर रहें। खिलाड़ी शैलेश ने कहा कि उनके दौर में वे घंटो  अभ्यास करते थे । आज युवा मोबाइल में है हमारा मकसद नैनीताल का बिता दौर वापस लाने के साथ टेबल टेनिस को यहां बढ़ावा देने का है। इस दौरान युवा खिलाड़ी मेहराज बिष्ट ने कहा कि ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए । इससे ना सिर्फ अभ्यास होता है बल्कि शरीर को फिट रखने में भी ये बड़ा कदम है। उन्होंने  राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में भाग लिया है। उनका लक्ष्य इंडिया के लिए खेलना है ताकि वो मैडल राज्य और देश के लिए लेकर आ सकें।
इस दौरान मैच रैफरी और उद्घोषक ललित बेलवाल व शैलेश साह रहे।   स्कोरर की भूमिका स्वस्तिराज सिंह बिष्ट ने निभाई । इस दौरान कमलेश तिवाड़ी, प्रो0 के बी मेलकानी, अमर जगाती,प्रदीप उपाध्याय,मनीष साह, विक्रम बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page